Quiz for 6th Hindi पाठ - 1(प्रार्थना)

            पाठ 1

    प्रार्थना

 

                       Prayer
                                                       प्रार्थना 


             
                ईश्वर तू है सबका स्वामी
                क्षमा सिन्धु तू अंतर्यामी,
                तेरे गुण पाएँ हम बच्चे,
                काम करें सब अच्छे-अच्छे 

तू है ज्योति का आगार
सत्य-ज्ञान दया भंडार

अमित आलोक तेरा हम पाएँ

मिल जुल कर तेरे गुण गाएँ

भगवन् हम बनें दार,

तेज-तप संयम भंडार,

पापमय अंधकार भगाएँ,

पुण्यों का प्रकाश फैलाएँ। 


तेजोमय तव रूप महान,

दो हमको भक्ति का दान,

विद्या बुद्धि-विवेक बढ़ा दो

शीलवान और धीर बना दो


हम बच्चे हों तेरा रूप,

देश के रक्षक, वीर सपूत,

वन्-हमरे ताप मिटा दो,

जीवन के अपराध भुला दो। 


ईश्वर , हम हों सदा निर्भीक,

सेवें गुरु-पितु-मातु, सुप्रीत,

मिले कृपा तेरी का दान

पाएँ नित्य-नूतन वरदान


सबके पालक दया निधान,

प्रेम बढ़ाकर हरो अज्ञान,

पढ़-लिखकर सब बनें महान,

करें सदा का कल्याण । 

-डॉ. धर्मपाल मैनी


     Quiz-1



            


अभ्यास 

भाषा-बोध

शब्दार्थ 


1. अन्तर्यामी = हृदय में रहने वाला

2. अमित = बहुत

3. तेजोमय = बहुत ज्योति वाला

4. विवेक = भले-बुरे की पहचान 

5. ताप = कष्ट

6. सुप्रीत = प्रेम के साथ

7. कल्याण = भलाई, परोपकार 

8. आगार = खज़ाना

9. आलोक = प्रकाश
10. तव = तेरा
11. रक्षक = रक्षा करने वाला
12. निर्भीक = निडर
13. नूतन = नया


'' लगाकर विपरीत शब्द लिखो

1. सत्य = असत्य
2. ज्ञान = अज्ञान
3. विद्या = अविद्या
4. संयम = असंयम
5. धीर = अधीर
6. विवेक = अविवेक


इन शब्दों के विपरीत शब्द अलग तरह से बनते हैं : जैसे 

1. गुण = अवगुण 
2. पाप = पुण्य
3. स्वामी = सेवक 
4. सपूत = कपूत
5. उदार = अनुदार 
6. जीवन = मृत्यु
7. अन्धकार = प्रकाश 
8. अपराध = निरपराध
9. प्रेम = घृणा 
10. निर्भीक = डरपोक
11. नूतन = पुरातन 
12. वीर कायर
13. वरदान = अभिशाप 

इन शब्दों को याद करें 



इन शब्दों के प्रयायवाची शब्द लिखो

1. इश्वर = भगवान,परमात्मा
2. भंडार = खज़ाना, कोष
3. सिन्धु =जलधि, समुंदर
4. प्रकाश = ज्योति,  
5. अंधकार = अँधेरा, तम 
6. वरदान = आशीष, वर
7. पिता = बाप, जनक, पितृ
8. गुरु = अध्यापक, आचार्य
9. माता = माँ, जननी, मैया

नए शब्द बनाओ 

1. शील + वान = शीलवान 
2. पाप + मय = पापमय 
3. दया + वान = दयावान 
4. तेजो + मय = तेजोमय 
5. गाड़ी + वान = गाड़ीवान 
6. तपो + मय = तपोमय  
समझो

'अन्तर्यामी' में '' रेफ है'प्रेम' में 'र' पदेन है'कृपा' में की मात्रा लगी हैइन शब्दों में रेफ, पदेन और '' की मात्रा पहचान कर लिखो

1. प्रकाश = पदेन 'र'
2. सुप्रीत = पदेन 'र'
3. प्रार्थना = पदेन 'र' और 'र' रेफ
4. निर्भीक = 'र' रेफ
5. कृपा =
संयुक्त अक्षर से नए शब्द बनाओ
1. 'क' + 'ष' = क्ष = रक्षक, भक्षक
2. 'ज' + 'य' = ज्ञ = ज्ञान, विज्ञान
3. 'त्' + 'र' = त्र = मात्रा, यात्रा




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने